सावधान बिलासपुर/ दुर्गा दर्शन करने जाने के पहले जान ले ये बात, वरना आप भी हो सकते इस वारदात का शिकार,

सावधान बिलासपुर/ दुर्गा दर्शन करने जाने के पहले जान ले ये बात, वरना आप भी हो सकते इस वारदात का शिकार,

बिलासपुर – नवरात्र के पावन पर्व पर जिले में चोर गिरोह सक्रिय है जो चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा है, बता दें दुर्गा उत्सव के दौरान शातिर चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है, 48 घंटे में आधा दर्जन चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मध्यनगरीय चौक में बीती रात दुर्गा दर्शन के दौरान महिलाओं के गले से लाखो के सोने के चैन पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे जूट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी एन लक्ष्मी अपने इलाज के लिए अपने बेटी श्री राम विहार निवासी ललिता सिंह के घर आई हुई थी। जो अपने परिवार के साथ बिलासपुर दुर्गा देखने गुरूवार रात निकले थे। जो शिशु भवन के पास से मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन कर प्रसाद ले ही रहे थे। कि एन लक्ष्मी को पता चला की उनके गले से साढ़े चार तोले का चैन जिसमे दो लक्ष्मी जी का लॉकेट शामिल था। उसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसकी भनक उनको नही लगी। जिसकी कीमत ढाई लाख बताई जा रही है। इधर घटना के बाद पूरे परिवार के लोगो ने आसपास सभी जगह चैन काफी खोजबीन की पर चैन का कुछ भी पता नहीं चल। इसी तरह सिरगिट्टी महिमा विहार निवासी किरण सिंह भी दुर्गा देखने अपने परिवार के साथ निकली थी। जहा मध्य नगरी चौक स्थित दुर्गा पंडाल में दुर्गा दर्शन के दौरान ही महिला के गले से अज्ञात चोरों ने तीन तोले सोने के चैन पर अपना हाथ साफ कर दिया। जब तक महिला को इसकी भनक लगती तब तक चोर अपने मंसूबों पर कामयाब होकर वहा से निकल चुके थे। काफी प्रयासों के बाद भी महिला की चैन नहीं मिली। उक्त चैन की कीमत एक लाख 80 हजार बताई जा रही है। दोनो ही मामलो में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो बिलासपुर में बीते दिनों से चैन चोर गिरोह सक्रिय है। जिसने महज दो दिनों में ही आधा दर्जन से अधिक चैन स्नेचिंग के तर्ज पर शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे महज कुछ मामले ही थाने तक पहुंच पाए है। जबकि अधिकांश मामले में अब तक पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *