

बिलासपुर/ कांग्रेस नेता के घर CBI का धावा,8 अधिकारियों की टीम कर रही पूछताछ,
बिलासपुर/ जिले से बड़ी खबर समाने आई है जिसमे8 सदस्यीय सीबीआई की टीम सुबह करीब 6 बजे कांग्रेस नेता के घर दस्तक दी है, बता दें पीएससी घोटाला जांच को लेकर पहली बार सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। जानकारी के अनुसार आठ सदस्यीय टीम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में पहुंची, जिसके बाद सीबीआई की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची. इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम को जानकारी मिली कि है राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर है।
बता दें कि राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। वही पीएससी परीक्षा 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। तत्कालीन समय प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था। मामले में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस सरकार के नेता और अधिकारी अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा।
जिसके बाद भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय ने साल 2022-23 पीएससी परीक्षा जांच का आदेश दिया है,जिसे देखते हुए सीबीआई की टीम आज कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। बन्द कमरे में घर के सदस्यों स पूछताछ हो रही है। जानकारी मिली रही है कि राजेन्द्र शुक्ला का अधिकारी बेटा इस समय रायुपर मैं है। बहरहाल क्या कुछ पूछताछ हो रही है.इसकी जानकारी अभी तक बाहर नहीं आयी है।

Editor-in-Chief