बिलासपुर/ दर्दनाक सड़क हादसे में निजाम और अशोक की मौत,

बिलासपुर/ दर्दनाक सड़क हादसे में निजाम और अशोक की मौत,

बिलासपुर – जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ने के साथ ही सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है, वही अब एक्टिवा में घूमने निकले दो लोगो की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ का बताया जा रहा है। जहा अज्ञात वाहन के ठोकर से एक्टिवा सवार दो लोगो की मौत हो गई है। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहु अपने पड़ोसी निज़ाम अंसारी के साथ अपने एक्टिवा मे सवार होकर घर से फदहाखार की तरफ निकले थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने एक्टिवा सवार दोनों को अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल अशोक साहु की दर्दनाक मौत हो गई वही निज़ाम अंसारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगो ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरो ने निज़ाम अंसारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *