बिलासपुर/ नशे में धुत ड्राइवर ने 2 लड़कियों के ऊपर चढ़ा दी बुलेरो कार,,देखिए वीडियो

बिलासपुर- शुक्रवार की रात महिला थाने के पास सड़क हादसा हुआ है जिसमे बुलेरो सवार ड्राइवर ने एक्टिवा में सवार 2 लड़कियों को जबरदस्त ठोकर मार दी है, जिससे दोनो लड़किया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हे सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जानकारी के अनुसार बुलेरों वाहन क्रमांक CG14C0851 का चालक सिविल लाइन की ओर से आ रहा था, जो शराब के नशे में था, जिसने सामने से आ रही स्कूटी वाहन क्रमांक CG11BD3051 में सवार दो लड़कियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके चलते दोनो लड़कियों को गंभीर चोट आई है। जिसमे एक लड़की कोरबा और दूसरी लड़की पामगढ़ की निवासी बताई जा रही है।
इस सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद आस पास मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले गई है। जिस बुलेरो कार से एक्सीडेंट हुआ है वो अंबिकापुर की है। वही वाहन चालक सरकंडा इलाके का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *