(video)बिलासपुर,,,इस बार में हाहाकार,,बदमाशो ने युवक युवती से की मारपीट,,पापा की पारियों का भी वीडियो आया सामने,,अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही लड़किया,,

बिलासपुर/ एक बार फिर पब में मारपीट का मामला सामने आया है शहर के उसलापुर रोड स्थित 36 मॉल में लोगों को शराब परोसने वाले तंत्रा बार में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है, वैसे लोग पैसे कमाने के लिए पब या बार खोल तो लेते है। पर यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती है, जिसके चलते पैसे खर्च करने के बाद भी लोग मारपीट का शिकार होते है, एक ऐसा की मामला तंत्रा बार में सामने आया है, जिसमे दोस्तों के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर डांस कर रही लड़कियों पर कुछ लड़के लात मारते हुए धक्का-मुक्की कर विवाद करने लगे, जिसके बार में जमकर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लड़के और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर बाहर निकल गए, वही बार में हुडदंग करने के बाद बदमाशों का मन नहीं भरा और बदमाश लड़कों ने बार के बाहर युवक की जमकर पिटाई कर दी.

जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यनगरी चौक निवासी आशीष कश्यप पिता मनोज कश्यप (27) फूल व्यावसायी है। बीते शनिवार की रात वह अपने दोस्त आकाश दुबे के जन्म दिन पर पार्टी मनाने के लिए 36 मॉल स्थित तंत्रा बार गया था। उसके साथ रितिका पैकरा व शैलेष कश्यप भी थे। सभी रात करीब 11 बजे तंत्रा बार पहुंचे थे, जहां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। बार में जन्मदिन सेलिब्रेड कर रहे लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। तभी बार में तीन-चार लड़के आ गए और बीच में घुसकर लात मारते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। लड़कों ने विरोध किया, तब बदमाश युवक हंगामा मचाने लगे। इसके बाद आशीष और उसके दोस्त पार्टी छोड़कर निकल गए। जिसने मारपीट की गई, ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जिसमे शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आखिर किसके शह पर देर रात तक परोसी जा रही शराब,,

सूत्र बता रहे है की 36 मॉल स्थित तंत्रा बार में बेखौफ 2 से 3 बजे तक शराब पारोसी जाती है बार संचालक खुलेआम नियमो की धज्जियां उड़ा रहा है,जहा युवक युवतियां देर रात तक छक कर शराब पीते है, वही शनिवार को जो मारपीट की घटना हुई वो भी 2 से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। ऐसे बार संचालक के ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए और बार का लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए, पर लगता है ऐसा होगा नही, क्योंकि संचालक देर रात तक शराब बेच कर अपना जेब भर रहा है और उसका कुछ हिस्सा उसे शह देने वालों तक पहुंचा रहा होगा? अगर ऐसा नही है तो बार संचालक के ऊपर कोई कार्यवाही क्यों नही की गई? रसूखदार बार संचालक बिना किसी डर के देर रात तक शराब पिला रहा है। और किसी को भनक तक न हो ऐसा नही हो सकता है।

शराबी युवतियों का वीडियो भी आया सामने

एक वीडियो सामने आया है जिसमे पापा की परियां शराब के नशे में इतना चूर है की वो अपने पैरो पर भी खड़ी नही हो पा रही है। ये वीडियो भी तंत्रा बार का बताया जा रहा है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, ये वीडियो संस्कारधानी के संस्कार पर ग्रहण लगा रहा है। वैसे तो लड़कियां इन दिनों लड़कों के कांधे से कंधा मिला कर चल रहीं है। और अब तो लगता है की शराब पीने के मामले में लड़किया लड़कों से भी आगे निकल गई है, शराब के नशे में चूर ये लडकिया अपने घर वालों की इजाजत का मखौल उड़ा रही रही है। वीडियो में नजर आ रही लड़किया लिफ्ट में खड़ी तक नहीं हो पा रही है। एक लड़की तो शराब के नशे में लिफ्ट में गिर जाती है तो वही दूसरी लड़की उसके ऊपर गिर जाती है। लिफ्ट में तीन लड़कियां है। जिसमे से एक दोनो लड़कियों को संभालने की कोशिश करते नजर आ रही है, जो खुद होश में नहीं है। ऐसी हालत में इनके साथ अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा? तंत्रा बार में अगर इसी तरह देर रात तक शराब पारोसी जाती रही तो कोई बड़ी वारदात हो सकती है। पहले ही बिलासपुर की शांत फिजा में दहशत का माहौल फैल चुका है। आए दिन बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *