बिलासपुर/बच्ची के साथ जान देने पेड़ पे चढ़ी महिला,कूदने ही वाली थी, जानिए फिर क्या हुआ,,,वीडियो

बिलासपुर/बच्ची के साथ जान देने पेड़ पे चढ़ी महिला,कूदने ही वाली थी की,,,वीडियो

बिलासपुर/जिले के कोटा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के प्रयास का मामला समाने आया है, जिसमे एक महिला जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती 2 वर्ष की मासूम बच्ची को अपने साथ नीम पेड़ में लेकर चढ़ गई  और बच्ची समेत पेड़ से कूद कर जान देने की कोशिश करने लगी।

जिसकी जानकारी डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर से मिली वही मामले की  गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम बिना देरी किए मौके पर पहुँची जहां महिला अपने नातिन को जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में स्वास्थ्य खराब होने से भर्ती की थी और इलाज दौरान डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन देने पर विरोध कर रही थी। जिसके कुछ देर बाद वह मासूम बच्ची को साथ लेकर नीम के पेड़ चढ़ गई, जिसे नीचे उतरने के लिए कहने और पेड़ में चढ़ने का प्रयास करने पर वह स्वयं या बच्चे को पेड़ से नीचे फेंक देने की धमकी दे रही थी। इस दौरान छोटी बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन भी परेशान थे जो लगातार महिला को नीचे उतरने का अनुरोध कर रहे थे। इस पूरे मामले में 112 टीम के लिए ये एक बड़ी चुनौती थी पर चार घंटे के प्रयास एवं फायर- एसडीआरएफ़ टीम की सहायता से बच्ची और महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि महिला मंद बुद्धि थी।
डायल 112 टीम के आरक्षक 869 धीरेंद्र ध्रुव एवं चालक रनेश सिंह के इस सराहनीय कार्य की पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डायल 112 ने सराहना की।

दुःखद निधन सूचना

शहर के वरिष्ठ पत्रकार, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, लोकस्वर टीवी,लोकस्वर.in के पूर्व संपादक श्री शशिकांत कोन्हेर जी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की शाम को अस्पताल में निधन हो गया। मालूम हो कि श्री कोन्हेर पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल चहे थे। हाल हीं में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थीं। जिसके चलते अस्पताल में उन्हें कई दिनों तक भर्ती रखना पड़ा था। डिस्चार्ज होने के बाद ऑक्सीजन की मदद से घर पर वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शनिवार की शाम अचानक वे बेहोश होकर गिर गए,जिन्हें तत्काल वासुदेव क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर में रखने क बाद इलाज शुरू किया गया। मगर उनका शरीर साथ नही दिया। सोमवार की शाम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर से बाहर निकालकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्रकार जगत,मीसाबंदी,आरएसएस सहित अन्य संगठनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *