बिलासपुर,,मुर्गा लेकर थाने पहुंची महिला,,पुलिस भी रह गई दंग,,जानिए क्या है पूरा मामला,,

मुर्गा लेकर थाने पहुंची महिला और उसका पति,पड़ोसी पर लगाया आरोप,,

बिलासपुर/जिले के रतनपुर थाना इलाके में एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जिसमे महिला घायल मुर्गा को लेकर थाने पहुंच गई। जिसने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने उसके मुर्गा को चोरी कर लिया और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। वही महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

ये पूरा मामला रतनपुर के ग्राम सिल्दहा का है जहा रहने वाली जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालन करती है। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला ने बताया की एक मुर्गे को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। जिसके बाद शिकायत लेकर महिला के साथ उसका पति मालिकराम भी थाने पहुंचा था। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है।महिला जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।रतनपुर थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने आई थी। महिला की शिकायत लेकर उसे समझाइश दी गई है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *