वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद पर लगा दुष्कर्म का आरोप,, घर में घुसकर कर रहा था रेप,,

रायपुर/ भाजपा के कुछ नियत खराब नेताओ के चलते पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। कभी भानूप्रतापपुर के भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम पर दुष्कर्म का आरोप तो कभी भाजपा विधायक नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, वही एक ताजे मामले में रायपुर के पार्षद के दुष्कर्म का आरोप लगा है,बता दें खरोरा क्षेत्र में एक पार्षद पर महिला के घर घुसकर रेप करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद से बीजेपी पार्षद फरार है, जिसकी तलाश खरोरा पुलिस कर रही है। आरोपी खरोरा नगर पंचायत के वार्ड-7 से बीजेपी पार्षद है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति के साथ आरोपी बेजीपी पार्षद तोरण ठाकुर की जान पहचान थी। बीती रात में तोरण ठाकुर महिला के घर आया और महिला से दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान नींद से महिला का पति जाग गया और पार्षद को अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया। महिला के पति ने आरोपी पार्षद को कमरे में ही बंद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही पार्षद तोरण ठाकुर कमरे की ग्रिल तोड़कर वहां से फरार हो गया।

इधर पीड़त की शिकायत के बाद आरोपी पार्षद फरार है, जिसकी तलाश खरोरा पुलिस कर रही है। पीड़ित महिला का पति भी बीजेपी नेता है। बताया जा रहा है कि आरोपी पार्षद बीजेपी के बड़े नेताओं का करीबी है। फिलहाल खरोरा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *