2 लोगों की हत्या के मामले लेडी डॉन गिरफ्तार,,,पढ़िए पूरी खबर,,

रायपुर/ राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी में 2 लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टर माइंड महिला आरोपी वृद्धि साहू गिरफ्तार किया गया है। 8 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

बता दें 16 जनवरी को थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत स्थित दलदल सिवनी में आरोपियों ने एक राॅय होकर गोकुल निषाद और जीतू की चाकू मारकर हत्या का दी गई थी। इस मामले में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा चुकी है।

प्रकरण के मास्टर माइंड आरोपिया वृद्धि साहू घटना के बाद लगातार फरार चल रही थी। इसी दौरान आज आरोपिया वृद्धि साहू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। आरोपिया वृद्धि साहू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। आरोपिया पूर्व में भी थाना आजाद चौक से अपहरण एवं आई.टी एक्ट के प्रकरणों में 2 बार जेल निरूद्ध रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *