दर्दनाक सड़क हादसा,,9 लोगों की मौत, कई घायल,,

दर्दनाक सड़क हादसा,,9 लोगों की मौत, कई घायल,,

बेमेतरा/ जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है।

इस हादसे में बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा के अनुसार  हादसे में 9 लोगों की जान गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।वही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। बताया जा रहा है पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *