बिलासपुर के इस थाने के सामने तिरंगे का अपमान,,वीडियो

बिलासपुर -तिरंगा हमारे देश की शान है जिसके लिए हमारे जवान अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं पर जब उसी तिरंगे का अपमान हो तो दिल को काफी ठेस पहुंचती है। प्रदेश की न्यायधानी के एक थाने के सामने तिरंगा लावारिस हालत में पड़े होने का वीडियो सामने आया है। उसे उठाने या ऐसी जगह रखने की कोशिश किसी ने नही की जिससे तिरंगे की शान बरकरार रह सके। तिरंगा राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है और इसका सम्मान और सुरक्षा करना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूकते।

न्यायधानी में तिरंगे का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सामने आया है जो सरकंडा स्थित आजाक थाने के ठीक सामने का है। जिसमे राष्ट्रीय ध्वज टेबल में रखा है थाना परिसर के ठीक सामने राष्ट्रीय ध्वज लावारिस हालत में पड़ा है, वीडियो में साफ दिख रहा है की आजाक थाने के ठीक सामने तिरंगे का अपमान हो रहा है। जिसे आने जाने वाले लोग और थाना परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी तिरंगे को उठाकर सुरक्षित जगह में रखने की जहमत नहीं उठाई, अब देखना होगा कि इस खबर के बाद तिरंगे का अपमान करने वालों के ऊपर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। उक्त खबर को विडियो के आधार पर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *