बड़ी खबर,,ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस,,,भानुप्रतापपुर उपचुनाव के पहले कटी भाजपा की नाक,,,उम्मीदवार निकला दुष्कर्म का आरोपी,,,

रायपुर/ भानुप्रतापपुर उपचुनाव के पहले भाजपा उम्मीदवार पर लगे आरोप को लेकर सियासत काफी गरमा गई है, इधर भाजपाई अपनी सफाई दे रहे थे, तो उधर कांग्रेसी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी नेताम को उपचुनाव का उम्मीदवार बनाने पर भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी वही बिलासपुर में एस डी एम के माध्यम से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गोबर गंगाजल और गौमूत्र दे कर विरोध दर्ज किया था , वही अब ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़( chhattisgarh) पहुंची है.। जिससे एक बार फिर भानूप्रतापपुर मे राजनीतिक भूचाल आ गया है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84 / 2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट ( posco act)अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उपचुनाव के पहले बीजेपी की किरकरी हो गई है। जिस प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाकर भाजपा के नेताओ ने मैदान में उतारा था वो दुष्कर्म का आरोपी निकला, क्या भाजपा को उपचुनाव में नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगने वाला ही प्रत्याशी मिला,कुल मिलाकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ब्रह्मानंद नेताम ने भाजपा की नाक कटा दी।

बचपन में जीजा ने किया दुष्कर्म, फिर लगातार होती रही शिकार,,

जमशेपुर के न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष धारा 164 के तहत दिए बयान में पीड़िता ने बताया है कि उसके माता पिता नहीं हैं। जब वह नौ वर्ष की थी तभी टेल्को में जीजा ने दुष्कर्म किया। कोलकाता में बहन के घर गई तो उसने एक आंटी के पास बेच दिया। वहां से भागकर हावड़ा पुलिस के पास पहुंची तो उसे बाल गृह भेज दिया गया।

वहां से रांची आश्रम गई। वहां से मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट भेजा गया। वहां टेल्को वाली बहन उसे वहां से दोबारा अपने घर ले गई। उससे घरेलू काम कराया जाता था। जीजा हमेशा दुष्कर्म किया करता। बहन ने अपने परिचित रवि रंजीत सिंह के साथ रायपुर भेज दिया। यहां आरोपितों ने उसकी तस्वीर खींच ली और आठ लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यहां से आरोपित उसे झारसुगुड़ा ले गए। पीड़िता लगातार दुष्कर्म का शिकार होती रही।

चार पुलिस वालों ने भी उसका शोषण किया था। उसे एक होटल में रखा गया था। होटल वालों ने पुलिस को फोन किया। बागबेड़ा पुलिस ने उसका रेस्क्यू किया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद टेल्को पुलिस ने जांच शुरू की तो दस आरोपितों के नाम सामने आए। जांच में पता चला कि जमशेदपुर, झारसुगुड़ा व रायपुर में पीड़िता शोषण का शिकार हुई।

पुलिस ने टेल्को की प्रतिमा देवी, सुखदेव गोराई, सोनारी के रवि रंजीत सिंह, रायपुर के शीतल महतो उर्फ सपना महतो व एक अन्य को गिरफ्तार किया था। जमशेदपुर पुलिस पीड़िता को लेकर रायपुर पहुंची थी। जांच में ब्रम्हानंद नेताम, भोपाल के करण सिंह, महासमुंद के सुरेंद्र कुमार, दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी व पुलिसकर्मी केशव सिन्हा का नाम सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *