बिलासपुर/ दिनदहाड़े महिला पर चाकू से हमला,, क्षेत्र में मचा हड़कंप,,,video

बिलासपुर/ दिन दहाड़े हुई न्यायधानी में चाकूबाजी की घटना ने जिले की पुलिसिंग पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है, वही महिला एस एस पी होने के बाद भी अब न्यायधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आप को बता दें दिन दहाड़े एक सिरफिरे ने महिला के घर घुसकर उसप र चाकू से हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल महिला की पड़ोसी ने मदद करते हुए उसके हाथ से बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा बांधा, जिसके बाद घटना की जानकारी 112 को दी गई, और 112 की मदद से घायल महिला को सिम्स पहुंचाया गया। इधर आरोपी के आने जाने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया।

वही घटना के बाद मोहल्ले के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ये पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर का है, जहां रहने वाली महिला साइबरा खातून पति मजहर के घर आज दोपहर डेढ़ बजे मुंह में रूमाल बांधकर एक हाथ में बैग लिए एक युवक घुसा वही घर के लोगों के मुताबिक युवक को वे लोग पहले से ही जानते थे, क्योंकि जब वे तालापारा में रहते थे तब युवक मोहम्मद अली पड़ोस में ही रहता था और उनके यहां की लड़की को परेशान करता था। आज यूवक इसी नियत से घर पहुंचा और साइबरा खातून से बहस करने लगा, बात इतनी बढ़ गई की सरफिरे युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जरा की आरोपी युवकों को मोहलेनवालों पकड़ कर जमकर पीटा है जिससे युवक अस्पताल में भर्ती है। चाकूबाजी की घटना के बाद एक महिला के बेहोश होने की भी खबर सामने आई है।

न्यायधानी बनी अपराधधानी

बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध ने न्यायधानी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। जिले में अब चाकूबाजी घटना आम हो चली है। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस जनता कि सुरक्षा के लिए होती है पर अब लगता है की बिलासपुर पुलिस से लोगों का भरोसा उठते जा रहा है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को चाहिए वे समय समय पर थाना प्रभारियों की बैठक लेकर बढ़ते अपराध को रोकने और पुलिया तंत्र मजबूत करने के साथ ही सतत पेट्रोलिंग करने निर्देशित करे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *