दो गुटों के खूनी संघर्ष में 2 की मौत,,15 गिरफ्तार,,

दुर्ग/ भिलाई में बीती रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमे  एक गुट ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था।सूरज और राहुल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करता है और उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर तीन दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा चल रहा था।

बीती देर रात झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल, संतोष यादव, आमिर खान, भुरू उसका भाई अक्षय ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज चौधरी की हत्या कर दी।इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *