मशाल रैली के दौरान बड़ा हादसा,,आग में जिले कांग्रेसी,,

जगदलपुर/ राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध कार्यक्रम चला रही है।इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कांग्रेस के मंत्री विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस ली और केंद्र सरकार की राहुल गांधी के प्रति कार्यशैली की जमकर आलोचना की, वही प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम में मशाल रैली निकाली और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मशाल की चपेट में आने से कई कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गये। हादसे में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता आग की चपेट में आने की खबर है जिसमें एक कार्यकर्ता करीब 40 फीसली झुलस गया है। जिसे रायरपुर रेफर किया गया है। घटना जगदलपुर के संजय बाजार के पास की बतायी जा रही है।

राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस सत्याग्रह और मशाल रैली निकाल रही है वही जगदलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस भवन से निलकर रैली शहीद स्मारक की तरफ बढ़ रही थी, तभी संजय बाजार के नजदीक मशाल की आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता आ गये। घटना में ग्रामीण जिला महासचिव मनीष कश्यप करीब 35 फीसदी से ज्यादा झुलस गया।

साथ चल रहे पुलिसवालों ने किसी तरह से आग बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक कुछ जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *