बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जान लेवा हमला,,आपसी विवाद में किया ब्लेड से वार,

बिलासपुर – होली के त्यौहार में सरकंडा क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है तो वही सिविल लाइन थाना इलाके में आने वाले मिनीबस्ती जरहाभाठा में बड़े भाई भाई ने अपने भाई पर जान लेवा हमला कर दिया, जिसकी लिखित शिकायत खुद आरोपी और प्रार्थी की मां राजकुमारी मरकाम ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहती है। उसका बड़ा लकडा बलराम जोशी और छोटा लडका राम जोशी है। दोनो होली के दिन शाम 4 बजे के आसपास आपसी विवाद कर एक दूसरे से उलझ गए। जहां गुस्से में आकर बलराम जोशी ने अपने छोटे भाई राम जोशी पर ब्लैड से हमला कर दिया। इस बीच उनकी मां राजकुमारी मरकाम ने दोनो के बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन तब तक बलराम जोशी ने अपने भाई के गले पर हमला कर दिया था। जिसके बाद अना फानन में राम जोशी को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तो वही इस घटना से व्याकुल मां राजकुमारी मरकाम ने अपने बड़े बेटे बलराम जोशी के खिलाफ़ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *