खौफनाक मंजर,,,निगम कर्मचारियों से तंग आकर महिला ने लगाई आग,,लाइव वीडियो आया सामने,,कोतवाली इलाके का मामला,,

राजनांदगांव/ जिले के लखोली में गुरुवार को एक
महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह
की कोशिश की। आसपास के लोग जब तक
कुछ समझ पाते, तब तक महिला गंभीर रूप से
जल गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई
है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
अटल आवास में बने मकान से हटाए जाने के
दौरान महिला ने खुद को आग के हवाले कर
लिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
है। महिला का बयान लेने की कोशिश की जा रही
है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत ऐसी नहीं है कि
उससे कुछ भी बात की जा सके।

राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि
लखोली में नगर निगम द्वारा अटल आवास का
निर्माण किया गया है, लेकिन यहां कुछ लोगों ने
अवैध कब्जा कर लिया है और बिना आवंटन हुए
ही रहने लगे हैं। इसी के तहत नगर निगम की टीम
गुरुवार को कब्जा हटाने लखोली पहुंची हुई थी।
यहां महिला यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22
साल के बेटे के साथ रहती है। उस पर भी बिना
आवास के आवंटन के ही वहां बने अटल आवास
में रहने का आरोप है। नगर निगम की टीम ने
उसका मकान सील कर दिया। ये देखकर महिला
ने घर के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर
आत्मदाह करने की कोशिश की।

महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद
निगम की टीम मौके से भाग निकली। एक दिन
पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को
मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी
ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार
रुपए लिए हैं। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर
दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश
के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमाया
हुआ है।

जब नगर निगम की टीम उसके द्वारा किए गए
अवैध कब्जे को हटा रही थी, तो इसी बीच उसने
खुद पर पेट्रोल डाल लिया, और पलक झपकते ही
आग भी लगा ली। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि
किसी को भी कुछ सोचने-समझने का मौका नहीं
मिला। आसपास के लोगों ने पहले कपड़े और फिर
पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके
बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *