लालखदान ओवर ब्रिज के पास फिर हुई लूट,,बाइक सवार को बनाया शिकार,,तोरवा क्षेत्र बना लुटेरों का अड्डा?

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, इससे पहले भी यहां लूट हो चुकी है, लगता है की लुटेरे लाल खादान ओवर ब्रिज को लूट के लिए अपना ठिकाना बना चुके है,वही इस बार लुटेरों ने लाल खदान ओवरब्रिज के पास बाईक सवार को अपना शिकार बनाया है।

बता दें रविवार की रात अंधेरे में रास्ता रोक आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में लोरमी ग्राम अखरार रामू नगर निवासी प्रार्थी संजय कुमार महिलांग जो वर्तमान में उस्लापुर में किराये के मकान में रहता है। उसने घटना की शिक़ायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह वालपेपर कलेक्शन का काम करता है। उसी काम से वह रविवार को अपने दोस्त राज कुमार के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 ए टी 0765 में अकलतरा गया हुआ था। जहाँ से रात काम खत्म करके वह घर लौट रहे थे। तभी करीब 9.30 बजे वह जब लालखदान ब्रीज पहुंचे थे। तभी उनके बाइक के सामने अचानक दो लड़के सामने आये और कैसे गाड़ी चला रहे हो कहकर उन्हे रुकवा लिया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। यहीं नहीं तीन अज्ञात आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को लूट कर वहाँ से फरार हो गए। इधर मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *