सोशल मीडिया पर अश्लील कन्टेन्ट शेयर करने का मामला,,आरोपियों पर हुई 17 एफ आई FIR

सोशल मीडिया पर अश्लील कन्टेन्ट शेयर करने का मामला,,आरोपियों पर हुई 17 एफ आई FIR

मुंगेली – सोशल मीडिया पर अश्लील कन्टेन्ट शेयर करने वालों के खिलाफ ‘‘चाईल्ड पोर्नोग्राफी’’ परोसने के आरोप में मुंगेली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमे  अलग-अलग आरोपियों के विरूद्ध 17 एफआईआर दर्ज किया गया है। ग़ौरतलब है कि मुंगेली पुलिस द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर वैधानिक कार्यवाही के अनुक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल प्लेटफॉर्म इत्यादि पर बच्चों से सबंधित अश्लील फोटो, वीडियो एवं अन्य कन्टेन्ट पोस्ट करने वालों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के विभिन्न थानों में 11 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल मुंगेली के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देश में मुंगेली पुलिस द्वारा एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर आई.टी.एक्ट की धारा 67A एवं 67B के तहत 24 घंटे के भीतर 17 प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं।

थाना अनुसार साइबर टिपलाइन रिपोर्ट पर पंजीबद्ध अपराध एवं आरोपियों की सूची:-

01 थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अप. क्र. 145/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 146/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 147/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,

अप. क्र. 148/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 149/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,

कुल 05 प्रकरण में 05 आरोपी (01 संजय रूपवानी पिता हेमराज निवासी सिंधीकॉलोनी शिवाजी वार्ड

मुंगेली, 02 विनय डहरिया पिता रमेश निवासी कबीर वार्ड मुंगेली, 03 अविनाश देवांगन पिता सुरेन्द्र देवागंन निवासी राजेन्द्र वार्ड मुंगेली, 04 सागर यादव पिता संतोष यादव निवासी खत्री पारा मुंगेली, 05

त्रिवेन्द्र विश्वकर्मा पिता शरद निवासी इमलीपारा कबीर वार्ड मुंगेली)

02 थाना लोरमी में अप. क्र. 134/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 135/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,

अप. क्र. 136/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 137/24 धारा 67A, 67B आई.टी.एक्ट,

अप. क्र. 138/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 139/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,

कुल 06 प्रकरणों में 01 आरोपी – (श्याम सिंह राजपूत पिता दयाराम राजपूत निवासी ग्राम डोंगरीपारा, विचारपुर, सुक्ली, थाना लोरमी जिला मुंगेली)

03 थाना पथरिया में अप. क्र. 90/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 91/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,

अप. क्र. 92/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 93/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट,

कुल 04 प्रकरण में 03 आरोपी – (01 पीनुस खुंटे पिता राजकुमार निवासी बदराठाकुर ग्राम चंदली,

02 टीकाराम पिता शिवपाली निवासी शांतिनगर स्कूल के पास पथरिया, 03 प्रेमलाल जायसवाल निवासी बदराठाकुर)

04 थाना लालपुर में  अप. क्र. 88/24 धारा 67B आई.टी.एक्ट, अप. क्र. 89/24 धारा 67B आईटी एक्ट,

कुल 02 प्रकरण में 02 आरोपी – (01 शशिकांत पिता राजकुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम जरोंधा बिलासपुर,

02 संजय रात्रे पिता अशोक रात्रे निवासी ग्राम बैगाकापा, करीलकुंडा थाना लोरमी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *