जांजगीर चांपा/ जिले से बड़ी खबर सामने आई है जिसमे चैंपियन फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक मजदूर के नीचे गिरने के बाद उसे आनन-फानन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव, चैंपियन फैक्ट्री में मजदूरी करता था
वही रोज की तरह वो आज भी फेक्ट्री काम करने गया था इसी बीच मजदूर मोतीलाल यादव 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से फेक्ट्री में हड़कंप मच गया, इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
![](http://thenewsmirror.co.in/wp-content/uploads/2023/01/91-96917-76660-20221006_092214.jpg)
Editor-in-Chief