प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के प्रथम बिलासपुर आगमन पर हाई कोर्ट के अधिवक्ताओ ने किया आतिशी स्वागत,,जानिए एक वकील से उप मुख्यमंत्री बनने तक का सफर,,

बिलासपुर/ प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सांसद अरुण साव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसके बाद से ही साव के समर्थकों में जश्न का माहौल है, वही शनिवार को उप मुख्यमंत्री के प्रथम शहर आगमन पर जगह जगह स्वागत कार्यकर्म रखा गया,बता दें उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे जिनका रास्ते भर स्वागत किया गया, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रथम नगर आगमन पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सामने स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सर्वश्री अरविंद दुबे, शशांक ठाकुर, विकास श्रीवास्तव, अनंत बाजपेई, आनंद गुप्ता, जलेश्वर धुरी, दीपक साहू, राकी साहू एवं अभिषेक जायसवाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे,

जानिए वकील से उप मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में,

अरुण साव जो अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी  करने के बाद वकालत शुरू की और आरएसएस संगठन से जुड़े रहे, आपको बता दे अरुण साव कई सालों तक छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में उप महाअधिवक्ता के रूप में काम किया जिसके बाद वे राजनीति में कदम रखे और भाजपा पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में सांसद प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया, वही अरुण साव बीजेपी के निर्णय पर खरा उतरे और, कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर सांसद बन गए, उनकी सक्रियता और जनता के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए भाजपा पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया, जिसके बाद वे  पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने प्रदेश के हर जिले में जाकर एक एक कार्यकर्ताओं  से मिले और छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराने हर संभव प्रयास किया, वही अरुण साव की सक्रिय को देखते हुए पार्टी ने उन्हें लोरामी से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुना जीमे भी अरुण साव खरा उतरे, वही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा हुई और उप मुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव को चुना गया, पर स्वभाव से नर्म और अपने सुख दुख के साथियों न भूलने वाले अरुण साव ने अपनी वकालत के दौर के साथियों को कभी नही भूले और उप मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते ही बिलासपुर पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से आते हुए हाई कोर्ट के पास बड़ी संख्या में मौजूद अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनका हाल_चाल जाना, इस दौरान हाई कोर्ट अधिवक्ताओं ने भी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण उत्सव का गम जोशी से स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *