12 वी क्लास के छात्र का बेरहमी से कत्ल,,क्षेत्र में सनसनी,,

12 वी क्लास के छात्र का बेरहमी से कत्ल,,क्षेत्र में सनसनी,,

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई/ जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपि ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। जिसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। और घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी।वही मृतक की छोटी बहन जब घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। जिसकेबाद ये बात आग की तरह फ़ैल गई, और ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बता दें मृतक हाल ही में 12 वी कक्षा का परीक्षा दिलाया था। वही घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *