

बिलासपुर/ जिले में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है,जिसे देखते भाजपा और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिया है बता दें कि यह सीट भाजपा पार्षद निधि कमल जैन के निधन के बाद खाली हो गई थी। वही 2020 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 35 और भाजपा को 30 सीट मिली थी। 5 सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई थी।
जिसके बाद अब 9 जनवरी को होने वाले नगर निगम उपचुनाव के लिए 23 दिसंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है, तो वही इस सीट के लिए कांग्रेस ने अनीता कश्यप पर भरोसा जताया है। शहर के प्रतिष्ठित रतन लस्सी परिवार की बहू और हिमांशु कश्यप की पत्नी अनीता कश्यप का पूरा परिवार कांग्रेसी है। वही वार्ड में सक्रिय रहने वाले रेहान रजा ने भी कांग्रेस प्रताशी को समर्थन दे दिया है। पिछली बार 5 लोग प्रत्याशी थे और इस बार कांग्रेस भाजपा समेत 4 लोगों ने नामांकन फार्म लिया है। जिसमे 2 निर्दलीय है।
सत्ता की लहर का मिलेगा फायदा?
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निगम चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी थी, जिसके बाद वार्ड क्रमांक 29 में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने भारी मतों से जीत दर्ज कराई थी, वही अब वार्ड 16 में होने वाले उपचुनाव को इसी नजर से देखा जा रहा है। लेकिन आगामी निगम उपचुनाव में कांग्रेस को जीत हार का खासा असर नही पड़ेगा, क्योंकि निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक है। पर इसके बावजूद कांग्रेसी भाजपा सीट को अपने कब्जे में करने की कोशिश करेंगे।

Editor-in-Chief