डॉ. बांधी के जनसंपर्क में उमड़ रही भीड़,कार्यकर्ता, जनता से मिल रहा आशिर्वाद,,

बिलासपुर/ भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सीपत मंडल के गांव गांव गली गली जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने सीपत मंडल के नवागांव मचखंडा पोड़ी में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से मुझे भाजपा ने मस्तूरी विधानसभा से पुनः प्रत्याशी बनाया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। मस्तुरी में विधायक रहते मेरे कार्यकाल को आप सभी ने देखा। निश्चित तौर पर मस्तूरी विकास की श्रेणी में आगे बढ़ा। आज छत्तीसगढ़ में 5 साल से कांग्रेस के सरकार हैं फिर भी छत्तीसगढ़ में विकास कार्य शून्य है जो कुछ भी काम कराते हैं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर चुकी है मस्तूरी की जनता सब समझती है। यह चुनाव धन बल छल और जन बल की है। कांग्रेस आप सभी जन बल का सहयोग करें और धन बल को मात दे। और पूर्ण रूप से समर्थन करें। जिससे सेवा और सुशासन का सरकार हो। भ्रष्टाचार मुक्त मस्तूरी बने‌। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *