Arun Sao Arrested,,सांसद अरुण साव को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

छत्तीसगढ़/दो समुदायों के खूनी संघर्ष के बाद आज शाम हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद लखन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा प्रवक्ता अमित चिनवानी सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार( arrest) कर लिया।

बता दें कि बिरनपुर गांव से कुछ दूरी पर ही हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, जिन्हें बिरनपुर तक पहुंचने से रोकने में पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। फिर भी प्रदर्शनकारी बेकाबू होते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में वहां मौजूद पुलिस पुलिस वाले घंटों मशक्कत के बाद अब कम पड़ते दिख रहे हैं। प्रदर्शनकारी हर हाल में बिरनपुर( biranpur) तक पहुंचने की कोशिशों में लगे।

जिला दंडाधिकारी ने धारा 144 लागू किया (Arun Sao Arrested) है। बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया।तोडफोड़ करने पर उतारू भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफ सर-जवान यहां थे। इसी समय ब्लास्ट हुआ। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *