मोर आवास मोर आधिकार रोक रखें हे भुपेश, पदयात्रा कर मस्तूरी विधायक ने मांगा समर्थन,,

मस्तूरी/मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णामूर्ति बांधी ने शनिवार को विशाल पद यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।
बांधी ने प्रदेश सरकार पर योजना से गरीबों को वंचित रखने का आरोप लगाया।

भाजपा की मस्तूरी मंडल हितग्राहियों के हक के लिए मस्तूरी विधायक मोर आवास मोर आधिकार यात्रा के दुसरे चरण में मस्तूरी विधनसभा के मस्तूरी मंडल के ग्राम पेंड्री से पद यात्रा का शुभआरंभ किया और मोर आवास मोर अधिकार को लेकर फिर एक बार फिर भुपेश सरकार को जमकर कोसा.

बता दें कि ये पद यात्रा प्रथम चरण में पिछले माह ग्राम ओखर से प्रारंभ हुई थीं पद यात्रा के शुभारभ के दौरान मस्तूरी विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर खरी खोटी सुनाई और केन्द्र सरकार द्धारा हितग्राहीयो के लिए जारी अतिरिक्त 5 किलो अनाज न देने सहित प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभ से आम जानता को वंचित करने का आरोप लगाया उन्होने आगे कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानो को भूपेश सरकार ने धोखा दिया है। यहां के बेरोजगारो के साथ भी विश्वासघात किया है। प्रदेश की महिलाओ के सम्मान की रक्षा करने में भी सरकार असफल रही है। कांग्रेस ने बेरोजगारो को नौकरी देने और महिलाओ को शराबंदी का वादा किया था परंतु आज तक कुछ भी नही किया। आज प्रदेशभर के किसान धान खरीदी में आ रही समस्या से परेशान है।जिन किसानो, मजुदरो, महिलाओ और युवाओ के बदौलत कांग्रेस सत्ता में आई उनके साथ मिलकर ही 2023 में लबरी भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे।


यात्रा पेंड्री, कोहरौदा, डोडकी, दलदली रिसदा होते हुऐ हिर्री में यात्रा का सपापन हुआ इस दौरान ,सन्तोष मिश्रा,विजय अंचल, पवन श्रीवास, किरण मिश्रा, श्रीमती श्रीवास, मिस्टर इंडिया भार्गव,हरगोविंद माहेश्वरी, अंकित मिश्रा , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *